आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल में बाबा बकाला साहिब, पंजाब के श्री मिसल शहीदा तरना दल के निहंग सिखों ने घुड़सवारी, गतका और शस्त्र कला के हैरतअंगेज करतब दिखाए। कभी दो तो कभी चार घोड़ों पर सवार होकर निहंगों ने ऐसी रफ्तार से घोड़े दौड़ाए कि धूल के गुबार के बीच दर्शक रोमांचित हो उठे। दशहरे पर हजूर साहिब में आयोजित कार्यक्रम से लौट रहा यह दल करीब 100 घोड़ों के साथ दो दिन के पड़ाव पर गुरुद्वारा गुरु का ताल पहुंचा। दल के मुखी जत्थेदार बाबा जोगा सिंह के निहंग सिखों ने हैरतअंगेज करतब दिखाये।