फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अटल आवासीय विद्यालय में मनाया दीपोत्सव, छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

आगरा में अटल आवासीय विद्यालय, कोरई में दीपावली के उपलक्ष्य में दीपोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता वशिष्ठ ने भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। दीपों की रोशनी और आतिशबाजी ने आयोजन की रौनक बढ़ाई। कक्षा नौ की छात्राएं तन्वी, अंशु, कविता एवं नरगिस ने विशेष प्रस्तुतियां दीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें