फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पांच मिनट के फासले पर थी मौत, पुलिस ने बचाई 4 जिंदगी

Arun Parashar Updated Tue, 01 Sep 2026 07:34 PM IST

आगरा के अछनेरा क्षेत्र के गांव जनूथा का एक युवक रविवार की रात पत्नी और दो बच्चों के साथ ट्रैक पर लेटकर जान देने जा रहा था। इनके कुछ दूरी पर ही ट्रेन थी। गांववालों ने यह देखा तो उनके होश उड़ गए। लोगों ने पुलिस को जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। भागकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जैसे ही इन सभी को ट्रैक से बाहर खींचा। पांच मिनट बाद ही धड़धड़ाती हुई ट्रेन वहां से गुजरी। अछनेरा थाना क्षेत्र के जनूथा गांव निवासी वेदप्रकाश लोधी (31) रविवार की रात नशे की हालत में घर पहुंचा, तो परिजन से विवाद हो गया। इस पर उसने पत्नी ममता की पिटाई कर दी। फिर पत्नी और बच्चों बेटी संध्या (ढाई वर्ष) और बेटा प्रिंस (6) को लेकर रात करीब 11 बजे वह रायभा रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां सुनसान रेलवे ट्रैक पर जाकर पत्नी और बच्चों को जबरन लिटा दिया। खुद भी लेट गया। चार लोगों को पटरी पर लेटे देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पीआरवी और चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने चारों को ट्रैक से खींचकर दूर किया। जैसे ही पुलिस ने परिवार को वहां से हटाया, उसके ठीक पांच मिनट बाद उसी ट्रैक पर ट्रेन आ गई। यदि पुलिस पहुंचने में जरा भी देरी करती, तो पूरा परिवार काल के गाल में समा जाता।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें