फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वनस्पति तेल-पाम ऑयल से बना रहे थे पूजा के लिए नकली घी, लखनऊ की टीम ने छापा मारकर किया सीज

नवरात्र में पूजा के लिए बनाए जा रहे नकली घी की जांच के लिए लखनऊ मुख्यालय की टीम ने जगनेर स्थित डीएस कंपनी पर छापा मारा। यहां पर पूजा में उपयोग होने वाला घी तैयार हो रहा था। उसे सीज करते हुए जांच के लिए नौ नमूने लिए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की आयुक्त डॉ. रोशन जैकब के निर्देश पर प्रदेशभर में पूजा के लिए घी बनाने वालों की जांच की जा रही है। लखनऊ मुख्यालय की टीम ने रविवार को जगनेर स्थित डीएस कंपनी पर छापा मारा। मौके पर संचालक दाऊद मिले। जांच में पता चला कि वनस्पति तेल, पाम ऑयल, रिफाइंड में एसेंस मिलाकर पूजा के लिए नकली घी बनाया जा रहा था। टीम ने तैयार माल और कच्चा माल सीज कर दिया है। इसकी कीमत 5.20 लाख रुपये है। जांच के लिए नमूने लैब भेज दिए गए। सहायक आयुक्त एसएस हैदर आबिदी ने बताया कि लखनऊ से गठित टीम ने कार्रवाई की है। इसमें कई जिलों के अधिकारी शामिल रहे। टीम रिपोर्ट बनाकर ले गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें