कांग्रेस की ओर से सोमवार को दिल्ली में हुए प्रदर्शन में आगरा के भी सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। हिमाचल भवन से सुप्रीम कोर्ट की ओर पैदल मार्च करते हुए कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस्तीफा मांगा। कांग्रेस नेता मनोज जैन बोहरा ने बताया कि हाईकमान के आदेश पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रविवार की शाम और सोमवार दिल्ली पहुंचे। प्रदर्शन में शामिल होकर देर शाम आगरा लौटे। प्रदर्शन में अनुज शिवहरे, सत्येंद्र कुमार, सचिन यादव, नवीन गर्ग, लक्ष्मी नारायण सिंह, अनिल सिंह, अश्वनी बिट्टू आदि शामिल रहे।