फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तेज धूप के बाद छाए बादल, पारे में आएगी कमी

आगरा का तापमान प्रदेश में फतेहपुर के साथ सबसे ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार दोनों शहरों का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सोमवार सुबह-शाम को हवा चलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे, कहीं हल्की बूंदें भी गिरीं। अगले सप्ताह तक पारा कम होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 18 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं। तापमान में भी डेढ़ डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है। बीते सप्ताह से आगरा का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा है। सोमवार को फतेहपुर और आगरा का समान तापमान रहा। शहर का न्यूनतम तापमान की बात करें 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री तक की गिरावट आ सकती है और यह 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें