फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 9वीं का छात्र लापता, परिजन ने दी तहरीर

Dhirendra Singh Updated Thu, 03 Sep 2026 02:09 PM IST

बाह। जैतपुर के अमाही गांव के प्रधान मुकेश नरवरिया का भतीजा भोला मंगलवार शाम से लापता है। प्रधान ने बताया कि भाई राजकुमार का 15 वर्षीय बेटा भोला इटावा के हॉस्टल में रह कर 9वीं की पढ़ाई कर रहा है। रक्षाबंधन की छुट्टी पर घर आया था। जैतपुर के एक युवक के साथ मंगलवार की शाम 5 बजे घर से गया था। तब से हर संभव स्थान पर तलाश करने के बाद भी भोला का कोई सुराग या सूत्र हाथ नहीं लगा है। प्रधान ने सोशल मीडिया पोस्ट में भोला का पता बताने वाले को 11 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। परिजन ने जैतपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने को तहरीर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें