फतेहाबाद (आगरा)। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात ससुर पर रिश्तेदार की बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए दामाद ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पर पत्नी को भी पीटा। पिटाई से गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्री का आगरा के अस्पताल में उपचार चल रहा है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।