आगरा के खेरागढ़ में जनगणना के दूसरे चरण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को तहसील कार्यालय सभागार में प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण देकर उनकी जिम्मेदारियां समझाई गईं। इस बार प्रगणक घर-घर पहुंचकर परिवारों से 40 तरह के सवाल पूछेंगे और जरूरी जानकारियां जुटाएंगे। 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी तक प्रगणक घर-घर सर्वे करेंगे। प्रत्येक परिवार का ब्योरा दर्ज करने के लिए चार जनवरी की रात 12 बजे तक की समयसीमा तय की गई है। पांच से नौ जनवरी तक दर्ज आंकड़ों में संशोधन किया जाएगा।