आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित वारसी मेडिको सिस्टम एंड सर्विसेज कंपनी में सुरक्षा गार्ड अपने दोस्त के साथ मिलकर चोरी कर रहा था। संचालक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। कंपनी संचालक मोहम्मद इसरार ने बताया कि कुछ दिनों से कंपनी में सामान चोरी हो रहा था। 3 सितंबर को भी चोरी हुई। आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज देखने पर कंपनी में तैनात गार्ड शुभम यादव और उसका दोस्त सचिन सामान चोरी करते दिखाई दिए। 4 सितंबर को शुभम को फुटेज दिखाकर पूछताछ की गई। उसने सचिन के साथ चोरी करना स्वीकार किया। दोनों की निशानदेही पर ऑपरेशन टेबल के लोहे के पुर्जे बरामद किए गए। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।