फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोपाष्टमी पर निकली गोचारण यात्रा, भगवान श्रीकृष्ण और बलराम के स्वरूप रहे आकर्षण का केंद्र

श्रीकृष्ण लीला महोत्सव के तहत गोपाष्टमी पर मंगलवार को बल्केश्वर स्थित गोशाला से गोचारण यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों और धार्मिक जयकारों के बीच निकली यात्रा में भगवान श्रीकृष्ण और बलराम के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। जगह-जगह गोमाता का पूजन कर भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी गई। शुभारंभ वाटर वर्क्स स्थित गोशाला के हनुमान मंदिर में गोपूजन के साथ हुआ। वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने विधि-विधान से गोमाता का पूजन किया। भगवान श्रीकृष्ण और बलदाऊ के स्वरूपों की सवारी, मनोहारी झांकियों और बैंड-बाजों की मधुर धुनों के बीच निकली यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। जगह-जगह गोपूजन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। यात्रा आईटीआई कॉलेज, बल्केश्वर चौराहा, नंदी चौक, कमला नगर सिटी मॉल, कमला नगर मेन मार्केट से होते हुए बृज रसायनम् पर यात्रा का समापन हुआ। मार्ग में जगह जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा, आरती और गोपूजन कर यात्रा का स्वागत किया। सरस्वती शिशु मंदिर की शिक्षिकाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस मौके पर चैंबर अध्यक्ष मनोज बंसल, अतुल गुप्ता, नीरू गोयल, निशि नेहरू, सुजाता अग्रवाल, सलोनी नेहरू, महंत अनंत उपाध्याय, पंडित मुकेश शर्मा, पंकज शास्त्री, विकास, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें