फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बूथों पर मतदाता सूची का वाचन करेंगे बीएलओ, एसडीएम ने दिए निर्देश

आगरा के खेरागढ़ तहसील कार्यालय पर सोमवार को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम हेमंत कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें मतदाता सूची के पुनर्रीक्षण को लेकर चर्चा की गई।एसडीएम ने बताया कि 17 नवंबर मंगलवार को सभी बूथों पर बीएलओ पहुंचकर मतदाता सूची का वाचन करेंगे। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को सक्रिय कर बूथों पर मौजूदगी सुनिश्चित कराने को कहा गया, ताकि मतदाता सूची का मिलान सही ढंग से हो सके और कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि, संशोधन या नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6, 7 और 8 भरकर जमा कराएं। इस दौरान हरिभान सिंह,सपा से हाकिम सिंह कुशवाह, भाजपा के मोहन गोयल, सहित बसपा आदि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें