फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

आगरा के फतेहाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोनू प्रजापति (28) निवासी ग्राम सिसारा टड़वा, थाना सम्मानपुर, जिला आंबेडकर नगर, गुरुग्राम से बाइक से अपने घर लौट रहा था। शनिवार रात करीब 1 बजे थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 20.800 पर पहुंचते ही उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायल को सीएचसी फतेहाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सहायक पुलिस आयुक्त (फतेहाबाद) इमरान अहमद ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाइक के डिवाइडर से टकराने के कारण युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें