फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: युवक पर चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

आगरा के मलपुरा क्षेत्र में युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में वांछित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। बीते दिनों थाना मलपुरा क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी मनीष पर चिकसाना भरतपुर के रहने वाले राजू उर्फ राजकुमार ने चाकू से कई वार किए थे। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए आगरा में भर्ती कराया गया था, जिसमें मलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। बुधवार को आरोपी को मथुरा के वृंदावन स्थित वात्सल्य ग्राम आश्रम के पास से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने मिर्जापुर बरारा रोड पर कच्चे रास्ते में युवक पर चाकू से हमला किया था। एसीपी सैया जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें