आगरा। ताजमहल के पश्चिमी गेट के पास भीड़ में तीन वर्षीय बच्ची आइसा परिजन से बिछड़ गई। रोती बच्ची पर जब पुलिस की नजर पड़ी तो उन्होंने उसे अपने पास बैठा लिया। महज 20 मिनट के भीतर परिजन को तलाश कर बच्ची को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि जबलपुर, मध्य प्रदेश निवासी मोहम्मद हाशिम अपनी तीन वर्षीय बेटी आइसा के साथ ताजमहल देखने आए थे। परिजन ने पुलिस का आभार जताया।