फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ग्यारह जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, समाज ने निभाई बेटियों की जिम्मेदारी

आगरा में देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर सद्भावना पार्क सेवा समिति की ओर से कमला नगर स्थित सद्भावना पार्क में तृतीय सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इसमें 11 जोड़े वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधे। समाज के लोगों ने बेटियों का कन्यादान कर उन्हें गृहस्थी का जरूरी सामान भेंट किया। आशीर्वाद और शुभकामनाओं के बीच बेटियों की विदाई हुई तो माहौल भावुक हो उठा। समारोह में यज्ञाधीश संत रामदास महाराज ने कहा कि समाज के सहयोग से जब किसी बेटी का हाथ योग्य वर के हाथ में सौंपा जाता है। राजकुमार गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की बेटियों को सम्मानपूर्वक विदा करना समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। समिति अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल और महामंत्री विनोद गर्ग ने बताया कि यह आयोजन 11 परिवारों के जीवन में नई शुरुआत का अवसर बना। सुबह 10 बजे श्रीराम चौक से बैंड-बाजों के साथ दूल्हों की बरात निकाली गई। सद्भावना पार्क पहुंचने पर बरात का स्वागत समिति की महिला सदस्यों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से किया। सभी नवदंपतियों को नई गृहस्थी का सामान भेंट किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर जोड़ों ने जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रभारी डॉ. आदित्य रस्तोगी, डॉ. एकता अग्रवाल, संरक्षक अनिल गोयल, श्रीभगवान अग्रवाल, महेशचंद अग्रवाल, सुशील गुप्ता, बंगालीमल अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, चारू गर्ग, सीमा अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, शुचि गर्ग आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें