फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्यजीव सप्ताह: मेगा साइकिल रैली में गौरव नागी, बीना देवी और आराध्य वर्मा ने मारी बाजी

वन्यप्राणी प्रभाग, वन विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से वन्यजीव सप्ताह के दूसरे दिन शनिवार को मेगा साइकिल रैली और रेस का आयोजन किया गया। इस मेगा साइकिल रेस में गौरव नागी, बीना देवी और आराध्य वर्मा ने बाजी मारी। इस दौरान आयोजित रैली शिमला जल ग्रहण क्षेत्र, ढली गेट से रामचंद्र चौक, ढली-संजौली होते हुए वापस प्रारंभिक स्थल तक निकाली गई। इसके बाद निर्धारित मार्ग पर साइकिल रेस आयोजित की गई। रैली को मुख्य अरण्यपाल (प्रशासन एवं मानव संसाधन विकास) आइएफएस अभिलाष दामोदरन और अरण्यपाल (वित्त) किरूपा शंकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रेस में प्रतिभागियों में विजेताओं को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें