फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: मशोबरा तलाई सायर मेले में उमड़े लोग, मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बताैर मुख्य अतिथि की शिरकत

कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के मशोबरा स्थित तलाई में सायर मेले में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने क्षेत्र के विकास को लेकर कई घोषणाएं कीं। मंत्री ने कहा कि फरीदकोट हाउस-मटैन-शुएंला सड़क के लिए 40 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं तलाई क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। वहीं यह भी कहा कि मेले के मंच का विस्तार किया जाएगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह दोपहर बाद तलाई पहुंचे। यहां पर उन्होंने भद्रकाली माता तलाई मंदिर में पूजा-अर्चना कर मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। मंत्री ने इस दौरान संबोधन भी किया और कहा कि पारंपरिक लोक नृत्य, संगीत, कलाएं और रीति-रिवाज प्रदेश की संस्कृति को अलग पहचान देते हैं। उन्होंने कहा कि पौराणिक मेलों और परंपराओं को जीवंत रखना सभी का कर्तव्य है, ताकि आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं की जानकारी मिलती रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें