फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 गणपति की मूर्तियों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, शिमला में गणपति महोत्सव का आगाज

राजधानी शिमला में सोमवार को बैंड-बाजे और गणपति बप्पा के जयकारों के बीच भव्य शोभायात्रा के साथ गणपति महोत्सव का आगाज हुआ। श्री सिद्धिविनायक गणपति सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालु हाथों में 108 गणपति की मूर्तियां उठाकर चल रहे थे। शोभायात्रा सिटीओ चौक से शुरू हुई। इसके बाद यह लोअर बाजार, शेर-ए-पंजाब होते हुए मिडल बाजार तक पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बैंड-बाजे और धार्मिक जयकारों से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। आयोजकों के अनुसार मिडल बाजार स्थित नगर निगम परिसर में इन 108 गणपति मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही शहर में गणपति महोत्सव के धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। श्रद्धालु आगामी दिनों में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और विघ्नों के निवारण की कामना करेंगे। गणपति महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने भगवान श्री गणेश के जयकारे लगाए और वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोजन समिति की ओर से महोत्सव को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें