फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: एनएच किनारे अतिक्रमण पर चला पीला पंजा, ख्वारा चौकी तक 15 दुकानों को हटाया

लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग और अतिक्रमण हटाने के लिए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर की अगुवाई में गठित की गई रोड सेफ्टी टॉस्क फोर्स की विशेष कमेटी ने नेशनल हाईवे पर कैथलीघाट से लेकर मेहली तक सड़क किनारे अतिक्रमण कर लगाई गई दुकानों को हटाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को अतिक्रमण हटाए। टीम ने जेसीबी से लोहे के बने अस्थाई शेड और दुकानों को उखाड़ा, चेतावनी के बावजूद जो अतिक्रमण नहीं हटे उस पर यह पीला पंजा चलाया गया। टॉस्क फोर्स में शामिल सहायक अभियंता एनएच विंग शालाघाट नेत्र प्रकाश, राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार चांद राम, पुलिस विभाग से इंस्पेक्टर विवेक शर्मा, कनिष्ठ अभियंता एनएच विंग साहिल और वन विभाग के बीओ अशोक कुमार और वन रक्षक कर्ण पाल ठाकुर की टीम ने अतिक्रमण हटाया। टीम ने शनिवार को कैथलीघाट के समीप शालाघाट से लेकर ख्वारा चौकी तक 15 अतिक्रमण को जेसीबी और मजदूरों की मदद से हटाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें