शिमला जिले के चिड़गांव के दिउदी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों के आदर्शों और उनके योगदान को याद किया गया।