फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़मेर: चौहटन में फर्जी मतदान के आरोप पर भाजपा-कांग्रेस समर्थक भिड़े, पुलिस ने मौके से खदेड़ा

Fri, 11 Sep 2026 09:12 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के तहत जिले के चौहटन में मतदान हुआ। मतदान प्रक्रिया के बीच चौहटन में भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच जबरदस्त तरीके का हंगामा खड़ा हो गया। जिसके चलते मतदान बूथ के आगे जबरदस्त तरीके से विरोध प्रदर्शन हुआ। 

वार्ड 18 के बूथ पर युवक को पुलिस ने पकड़ा
इधर चौहटन नगर पालिका के वार्ड संख्या 18 के पोलिंग बूथ पर हंगामा देखने को मिला। यहां एक युवक हड़बड़ाहट में बूथ से भागने लगा तो पुलिस ने उसे गेट पर पकड़ लिया। हालांकि, पुलिस ने कुछ ही देर में उसे छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: पति ने सोते समय पत्थर से सिर कुचला; पत्नी समेत तीन बेटियों की हत्या, पूरा परिवार खत्म

पहली बार मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह
चौहटन नगर पालिका बनने के बाद पहली बार हो रहे मतदान को लेकर स्थानीय मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदान बूथों पर मतदाताओं की कतारें लगी नजर आईं। जिला प्रशासन की ओर से मतदाताओं की सुविधा और सुगम मतदान के लिए व्यवस्थाएं की गईं। मतदान केंद्रों तक दिव्यांग मतदाताओं के आने-जाने के लिए मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर और वॉलंटियर्स की सुविधा उपलब्ध कराई गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की ओर से भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर पुलिस तैनात की गई है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान: निकाय चुनाव का मतदान हुआ खत्म, 70.01% हुई वोटिंग; जोधपुर अव्वल तो कोटा रहा सबसे पीछे

हाई स्कूल बूथ पर फर्जी मतदान के आरोप से बढ़ा विवाद
चौहटन के हाई स्कूल बूथ पर फर्जी मतदान को लेकर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के समर्थकों ने हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें खदेड़ दिया। विवाद के बाद पुलिस ने एक गेट बंद कर दिया और वोटरों को दूसरे गेट से मतदान केंद्र में प्रवेश दिया जाने लगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें