फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू, विधायक गुरदित्त सिंह सेखों और डीसी राहुल चाबा ने करवाया शुभारंभ

फरीदकोट की अनाज मंडी में सोमवार को धान की सरकारी खरीद सीजन-2026 का शुभारंभ विधायक गुरदित सिंह सेखों और डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा ने किया। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा मार्केट कमेटी और आढ़ती एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे। विधायक गुरदित सिंह सेखों ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से किसानों को खेतों के लिए निर्बाध बिजली उपलब्ध करवाने के चलते इस बार धान की पैदावार अच्छी हुई है। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों की फसल की सुचारू खरीद, लिफ्टिंग और समय पर भुगतान के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने किसानों से धान को अच्छी तरह सुखाकर सरकारी नियमों के अनुसार मंडियों में लाने की अपील की। डीसी राहुल चाबा ने कहा कि इस बार फसल की पैदावार बेहतर है और धान में नमी की मात्रा भी निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई जा रही है। मंडियों में बारदाना, पीने का पानी, सफाई, रोशनी सहित अन्य सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने अधिकारियों को खरीद के साथ ही फसल की लिफ्टिंग करवाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें