मोहाली के सेक्टर-78 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 10 से 15 अक्तूबर तक आयोजित खेडां वतन पंजाब दियां 2026 सीजन-4 में खिलाड़ियों की ठहरने की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। यहां बाहर से आए करीब 500 खिलाड़ियों के सोने के लिए जमीन पर गद्दे बिछाए गए हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि रातभर जमीन पर सोने और मच्छरों के काटने से उनकी नींद पूरी नहीं हो पा रही है। वहीं, बाथरूम में भी कई पानी के नल खराब हैं। खिलाड़ियों को ठहरने के दौरान बुनियादी सुविधाओं की कमी से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।