फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में भगत सिंह जयंती पर ''जश्न-ए-इंकलाब'' आज, एक लाख से अधिक लोग जुटेंगे

पंजाब सरकार आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती मनाएगी। इसके लिए लुधियाना स्थित पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) परिसर में एक विशाल समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह का नाम ''जश्न-ए-इंकलाब'' है। यह कार्यक्रम दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। आयोजकों ने इस भव्य कार्यक्रम के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। बलतेज पन्नू ने बताया कि प्रदेश के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों से जनता इस समागम में शामिल होगी। करीब एक लाख से अधिक लोगों के आगमन की उम्मीद है। सुरक्षा, बैठने और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई हैं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण इसकी अनूठी स्टेज-सज्जा होगी। इसे शहीद भगत सिंह के पैतृक घर की तर्ज पर बनाया गया है। इससे दर्शकों को ऐतिहासिक दौर का अनुभव मिलेगा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विशेष आग्रह आयोजन समिति ने युवाओं और आम नागरिकों से विशेष आग्रह किया है। उन्हें बसंती रंग की पोशाक, पीला कुर्ता-पजामा और बसंती पगड़ी पहनकर परिसर में पहुंचने का आग्रह किया गया है। इससे पूरा पीएयू ग्राउंड बसंती आभा से सराबोर दिखाई देगा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में प्रसिद्ध पंजाबी गायक रंजीत बावा और कुलविंदर बिल्ला अपनी गायकी से समां बांधेंगे। कलाकार बसंत कौर और परी पंधेर भी शहीद-ए-आजम के विचारों को अपनी प्रस्तुतियों से नमन करेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें