फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में अवैध हथियारों की बड़ी खेप बरामद, यूट्यूबर मनी शौकर समेत तीन गिरफ्तार

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मशहूर पंजाबी यूट्यूबर मनी शौकर उर्फ मनप्रीत सिंह समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 विदेशी/देसी निर्मित पिस्तौल और 5 कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के निर्देशों पर की गई। डीसीपी सिटी आदित्य एस. वारियर ने बताया कि चौकी जंडियाला प्रभारी एसआई नरिंदर मोहन पुलिस टीम के साथ 18 सितंबर को जंडियाला मोड़ पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो को तलाशी के लिए रोका था। पुलिस का कहना है कि वाहन में बैठे एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर पिस्तौल से फायर करने का प्रयास किया। एस आई ने उसका हाथ पकड़कर फायरिंग को रोकने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान आरोपी ने दो गोलियां चला दीं, जो पास के ढाबे की दीवार में जा लगीं। पुलिस टीम ने दोनों व्यक्तियों को काबू कर लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें