जालंधर के गांव पत्तड़कलां में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की मूर्ति स्थापित की गई। जिसके उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम करवाया गया और विधिवत पूजा-अर्चना कर मूर्ति मंदिर के मुख्य द्वार पर स्थापित की गई। मंदिर के पुजारी सुरिंदर कुमार और प्रबंधक मनमोहन सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले मंदिर के गेट पर लगी भोलेनाथ की मूर्ति खंडित हो गई थी। जिसे नदी में प्रवाहित करने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर स्थापित की गई। पंडित सुरिंदर कुमार, डॉ रामगोपाल परिहार, जसपाल कालिया, कमल किशोर, शंकर छोहर, रमेश, सुखविंदर सिंह लाली, मनोज कुमार, मोहित परिहार, हरदीप छोहर, जयंती परिहार, आरती देवी, ह्रदयांश प्रताप सिंह, तरुण राजपूत, मोहित, रमेश, खुशी, मुस्कान और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।