फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मकोट नगर परिषद के 7 वार्डों में मतदान जारी, सुरक्षा के लिए 200 पुलिसकर्मी तैनात

मोगा के कस्बा धर्मकोट में नगर परिषद चुनाव के तहत 7 वार्डों में मतदान प्रक्रिया जारी है। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर करीब 200 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, वहीं पूरी मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई जा रही है। इस मौके पर थाना धर्मकोट के एसएचओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ था और अब तक मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मतदान केंद्रों पर लगातार निगरानी रख रही हैं, ताकि मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें