फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपा मंडी में अकाली दल की महिला रैली में पहुंचीं सांसद हरसिमरत कौर बादल

संवाद न्यूज एजेंसी बरनाला/ अकाली दल की ओर से शनिवार को विधानसभा हलका भदौड़ के तपा मंडी में ‘मावां-धीयां दी ललकार, बंद करवावांगे नशे दा व्यापार’ के नारे के तहत विशाल महिला रैली का आयोजन किया गया। इसमें विशेष तौर पर सांसद बीबी हरसिमरत कौर बादल ने शिरकत की। रैली में बरनाला जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि पंजाब में नशे का कारोबार प्रदेश की जवानी को बर्बाद कर रहा है। युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालने और पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। उन्होंने महिलाओं से एकजुट होकर नशे के कारोबार के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार नशा खत्म करने के वादे के साथ सत्ता में आई थी, लेकिन आज प्रदेश में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है। यहां तक कि नशे के इंजेक्शन भी बिक रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि सरकार बताए कि पंजाब में नशा कहां खत्म हुआ है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुटका साहिब की सौगंध खाकर चार महीने में नशा खत्म करने का वादा किया था, लेकिन नशा खत्म नहीं हुआ और युवाओं को रोजगार भी नहीं मिला। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवारों की सूची पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी दागी छवि वाले नेताओं को दोबारा मौका दे रही है। वहीं, एक नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की प्रस्तावित रैली पर उन्होंने 1984 के सिख विरोधी कत्लेआम का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सिखों पर अत्याचार किए हैं। सिख कौम इसका जवाब देगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें