फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूसी मास नेशनल प्रतियोगिता में मोगा के छात्रों का जलवा, 6 बच्चों ने जीती चैंपियनशिप

मोगा के विद्यार्थियों ने यूसी मास द्वारा मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में देशभर से करीब 7,000 बच्चों ने हिस्सा लिया। इसमें मोगा सेंटर से 8 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 6 बच्चों ने चैंपियनशिप हासिल की। मोगा सेंटर की डायरेक्टर अलका गर्ग ने सेंटर में केक काटकर बच्चों की इस उपलब्धि का जश्न मनाया। उन्होंने बताया कि मोगा सेंटर के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रियांश धीर ने मॉड्यूल चैंपियन, जबकि कार्तिकेय मंगला और गुरसागर ने ग्रुप चैंपियन का खिताब हासिल किया। वहीं नक्श और अर्पित भी चैंपियन बने। व्योम ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि सतिंदर और पहल ने मेरिट में स्थान बनाया। अलका गर्ग ने बताया कि इन विद्यार्थियों की मेहनत और प्रतिभा से पूरे मोगा सेंटर में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि अब ये प्रतिभाशाली बच्चे श्रीलंका में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें