फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील के लिए रखी गई खाद्य सामग्री की जांच की। जांच दौरान कई जगहों पर खाद्य सामग्री उचित तरीके से स्टोर नहीं की गई थी और कुछ सामग्री खुले में रखी मिली। फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से बच्चों को उपलब्ध करवाए जाने वाले मिड-डे-मील की खाद्य सामग्री को सुरक्षित रखने के लिए उचित व्यवस्था होनी चाहिए।