फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल चोरी के विरोध में मजदूरों का प्रदर्शन, पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा

फरीदकोट की नई अनाज मंडी में बासमती और धान की बोरियां चोरी होने की लगातार घटनाओं से परेशान मजदूरों ने शुक्रवार को पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए हड़ताल की चेतावनी दी। मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। मजदूर यूनियन के प्रधान प्रवीण पप्पी ने बताया कि मुख्य अनाज मंडी सहित आसपास की मंडियों में चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है, जो रात के समय बासमती और धान की बोरियां चोरी कर रहा है। बीती रात भी कार सवार आरोपियों को मजदूरों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने हथियार दिखाकर मजदूरों को धमकाया और फरार हो गए। उन्होंने कहा कि पहले भी मंडी से कई बोरियां चोरी हो चुकी हैं और पुलिस को शिकायतें देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो मजदूर हड़ताल करेंगे। डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं, जिनके आधार पर उनकी पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें