फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में शराब के नशे में बेटे ने अपने पिता को गोली मारकर की हत्या

मोगा के टांगेवाला गली में बीती रात एक बेटे द्वारा अपने पिता की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, टांगेवाला गली निवासी कुलदीप सिंह (65) रात को अपने घर में सो रहे थे, इसी दौरान उनके बेटे ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक, आरोपी बेटा शराब के नशे में अक्सर घर में लड़ाई-झगड़ा करता था। बीती रात भी किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद बेटे ने कथित तौर पर अपने पिता को गोली मार दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी दरबारा सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि टांगेवाला गली में कुलदीप सिंह नामक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोगा के सिविल अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि परिवार के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें