फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में सैलून पर फायरिंग, शटर में लगी गोली

पठानकोट के गांव कोठे मनवाल में देर रात एक सैलून की दुकान पर फायरिंग का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति की ओर से चलाई गई गोली दुकान के शटर को चीरते हुए अंदर लगे एल्युमिनियम के दरवाजे और काउंटर को पार कर दीवार में जा लगी। सुबह दुकान खोलने पहुंचे सैलून संचालक को घटना का पता चला, जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और दुकान के अंदर से गोली बरामद की गई है। रात को दुकान बंद कर घर गया था संचालक सैलून संचालक राहुल ने बताया कि वह रात करीब 9 बजे रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो शटर पर गोली लगने से हुआ छेद दिखाई दिया। अंदर जाकर जांच करने पर पता चला कि गोली शटर को चीरते हुए एल्युमिनियम की शीट और काउंटर को पार कर अंदर की दीवार में जा लगी थी। राहुल के अनुसार उसकी किसी के साथ कोई पुरानी रंजिश नहीं है और न ही उसे इस घटना के संबंध में किसी पर संदेह है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें