गुरुहरसहाय (फिरोजपुर) के गांव बस्ती कलेवाली में मेहनत-मजदूरी करने वाले गुरमीत सिंह के घर में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग लगने से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर मौजूद थे। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में घरेलू सामान और अन्य जरूरी वस्तुओं का नुकसान हुआ है।