फिरोजपुर शहरी के विधायक रणबीर सिंह भुल्लर की अगुवाई में आम आदमी पार्टी के वर्कर मोगा में आयोजित होने वाली पार्टी की महारैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इस दौरान विधायक भुल्लर वर्करों के साथ बसों और अन्य वाहनों के जरिए मोगा पहुंचे। विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने वर्करों के साथ रवाना होकर पार्टी की एकजुटता और संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन किया।