फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट के नगर सुधार ट्रस्ट की जमीन पर अवैध कब्जे पर चला पीला पंजा

पठानकोट नगर सुधार ट्रस्ट की जमीन पर किए अवैध कब्जे पर ट्रस्ट का पीला पंजा आज चलाते हुए निर्माण को ध्वस्त किया है। जानकारी के अनुसार गत दिवस खबरें भी सामने आई थी कि सेली रोड पर नगर सुधार ट्रस्ट की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। इसको लेकर आज चेयरमैन सौरभ बहल के निर्देशोंनुसार ट्रस्ट ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त जमीन को खाली करवाने के लिए पीला पंजा चला दिया। जेसीबी ने अवैध निर्माण की दीवार को तोड़ा तो पाया कि उक्त दीवार के साथ छत पर जाने के लिए सीढ़ियां बनाई गई थी तथा अन्य निर्माण भी धड्ल्ले से जारी था। इस दौरान आसपास के लोग एकत्रित हो गए तथा लोग कहने लगे कि अब ट्रस्ट नींद से जागा है जब निर्माण शुरू हुआ था तब ट्रस्ट अधिकारी कहां थे। चेयरमैन सौरभ बहल ने कहा कि पिछले करीब पांच दिनों से उक्त बिल्डिंग के मालिकों द्वारा आधा मरला जगह ट्रस्ट की भी अपने निर्माण के साथ जोड़ ली थी उसी अवैध निर्माण को आज ध्वस्त किया गया है। हालांकि आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें