भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से 16 सितंबर को गढ़शंकर में राज्य स्तरीय सेमिनार का आयोजन हुआ। सेमिनार को पार्टी के केंद्रीय नेता एके उमेश, केंद्रीय सचिवालय सदस्य बिक्रम सिंह तथा केंद्रीय कमेटी सदस्य एवं प्रदेश सचिव कामरेड सुखविंदर सिंह सेखों ने संबोधित किया। सेमिनार के दौरान किसानों और मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।