फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में हथियार-नशा तस्करी नेटवर्क पर कार्रवाई, RPG और 14 पिस्तौल समेत भारी खेप बरामद

Wed, 11 Nov 2026 05:04 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

सीमावर्ती जिले में हथियारों और नशे की तस्करी के लिए सक्रिय नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आरपीजी रॉकेट लॉन्चर, दो अवैध पिस्तौल और 106 कारतूस बरामद किए हैं। इसके साथ ही 7 किलो 904 ग्राम हेरोइन, 5 किलो 152 ग्राम अफीम और 2 किलो 344 ग्राम आसीई (मेथामफेटामाइन) भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, बरामदगी में एक ड्रोन, जीपीएस ट्रैकर और पांच मोबाइल फोन भी शामिल हैं। बरामद आरपीजी का वजन 22 नेटो बताया गया है। इस कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्र में हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर ऑपरेशन की जानकारी साझा की। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। इन हैंडलरों के निर्देश पर हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप आगे पहुंचाई जाती थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार और नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस ने इस संबंध में थाना घरिंडा, लोपोके और भिंडी सैदा में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, हथियारों के स्रोत और नशे के खरीदारों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें