फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजनाला में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, कब्जे की कोशिश का आरोप

Nivedita Updated Sat, 05 Sep 2026 01:27 PM IST

अजनाला में बीएसएफ मुख्यालय के सामने जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। एक पक्ष के अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि उन्होंने 11 मरले जमीन खरीदी है और उनके पास रजिस्ट्री व इंतकाल समेत संबंधित दस्तावेज मौजूद हैं। उनका आरोप है कि दूसरे पक्ष ने पहले दीवार को नुकसान पहुंचाया और लोहे के गार्डर समेत अन्य सामान वहां से ले गए। अनिल कुमार के अनुसार, अब दोबारा कुछ लोग मौके पर पहुंचे और दीवार तोड़कर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और कथित तौर पर ले जाए गए सामान की बरामदगी की मांग की। वहीं, दूसरे पक्ष के दविंदर सिंह के साथी जालंधर सिंह ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया। उनका कहना है कि उनके पास भी जमीन से संबंधित दस्तावेज हैं और किसी तरह का जबरन कब्जा नहीं किया जा रहा। उनके मुताबिक विवादित जमीन के नंबर को लेकर दोनों पक्षों के दावे अलग-अलग हैं। ऐसे में राजस्व रिकॉर्ड की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकती है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों से जमीन और सामान को लेकर अलग-अलग बातें सामने आई हैं। मामले की जांच की जा रही है। लिखित शिकायत मिलने पर तथ्यों के आधार पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जमीन के मालिकाना हक और कब्जे को लेकर स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें