फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में जन्माष्टमी समारोह में हांडी फोड़ने के बाद भिड़े युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

Nivedita Updated Sat, 05 Sep 2026 01:20 PM IST

अमृतसर के शक्ति नगर इलाके में बीती रात जन्माष्टमी समारोह के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब हांडी तोड़ने के बाद कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया और युवक आपस में भिड़ गए। जानकारी के मुताबिक, जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हांडी फोड़ने की रस्म पूरी होने के बाद किसी बात को लेकर युवकों के बीच बहस हो गई। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और कुछ ही देर में मामला मारपीट तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने विवाद को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन युवक एक-दूसरे से उलझते रहे। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक आपस में बहस और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल विवाद की वास्तविक वजह और मारपीट में शामिल युवकों की पहचान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस की ओर से मामले की जांच किए जाने के बाद ही घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें