फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: जीआरपी के एएसआई पर हमले का मामला सुलझा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर देहाती पुलिस ने जीआरपी के एएसआई सुखचैन सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इस हमले के पीछे पाकिस्तान स्थित आईएसआई और विदेश में बैठे हैंडलरों का नेटवर्क होने की बात सामने आई है। मामले की जानकारी देते हुए आईजी बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और पेशेवर जांच के आधार पर पुलिस ने इस मामले को सुलझाया है। पुलिस के मुताबिक, चार अक्तूबर को शाम करीब 7:15 बजे जगदेव कलां के पास बाइक सवार तीन हमलावरों ने एएसआई सुखचैन सिंह पर अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। हमले में एक गोली उनकी बाजू में लगी थी। घटना के बाद एसएसपी अमृतसर देहाती कंवरप्रीत सिंह चहल की अगुवाई में जांच टीमों का गठन किया गया। घटनास्थल सुनसान होने और सीसीटीवी कैमरों की कमी के कारण जांच में चुनौती आई, लेकिन पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें