फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी हरसिमरत कौर बादल के साथ श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए सुखबीर बादल

Nivedita Updated Fri, 28 Aug 2026 04:01 PM IST

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को अपनी पत्नी और सांसद हरसिमरत कौर बादल के साथ सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर गुरु घर का आशीर्वाद लिया। दोनों ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका और गुरबाणी कीर्तन श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने सरबत के भले और पंजाब की खुशहाली के लिए अरदास की। हरिमंदिर साहिब पहुंचने पर श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला। सुखबीर बादल और हरसिमरत कौर बादल ने कुछ समय गुरु घर में बिताया। यह दौरा ऐसे समय हुआ है जब रखड़ पूनिया के मौके पर बाबा बकाला साहिब में विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से सियासी कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही हैं। अकाली दल की ओर से भी बाबा बकाला में राजनीतिक सम्मेलन किया गया, जिसमें पार्टी नेताओं ने आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं को लामबंद किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें