जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण और जेल प्रशासन की ओर से अमृतसर के कचहरी परिसर में विशेष स्टॉल लगाया गया। इस स्टॉल पर जेल में बंद कैदियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के सामान बिक्री के लिए रखे गए। अधिकारियों ने लोगों से स्टॉल पर पहुंचकर सामान खरीदने की अपील की। इस पहल का उद्देश्य कैदियों की कला और हुनर को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करना है।