फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर के बांसां वाला बाजार की गली नंबर-4 में फायरिंग की सूचना से हड़कंप

अमृतसर के बांसां वाला बाजार की गली नंबर-4 में फायरिंग की सूचना मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना 112 के माध्यम से पुलिस तक पहुंची, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में किसी व्यक्ति के गोली लगने या घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि इलाके में खुलेआम जुआ, सट्टेबाजी और नशे का कारोबार चल रहा है। विरोध करने पर करीब 10 लोगों ने उनके लड़कों को घेर लिया और करीब चार राउंड फायरिंग की। परिवार का आरोप है कि हमलावर मौके से एक्टिवा और मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस संबंध में पहले पुलिस को शिकायतें दी गई थीं। परिवार ने मंदिर की प्रधानगी और मंदिर परिसर में दुकानों के निर्माण को लेकर पुरानी रंजिश के चलते हमला करवाने का आरोप भी लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी के अनुसार दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बयान दर्ज किए जा रहे हैं। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मौके पर मिले वाहनों के मालिको की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में तथ्य सामने आने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें