अमृतसर के जहाजगढ़ इलाके में देर रात भीषण आग लगने से कारों का स्क्रैप और अन्य कबाड़ जलकर राख हो गया। आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। फायर अफसर दिलबाग सिंह के अनुसार, आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल सेवा सोसाइटी ढाब बस्ती राम और नगर निगम की टीमें आग पर काबू पाने में लगी हुई हैं।