फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, 30वीं कार्रवाई

नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत नगर निगम अमृतसर ने अन्नगढ़ निवासी सुखदेव सिंह उर्फ आकाश की कथित अवैध संपत्ति को ध्वस्त कर दिया। यह नशा तस्करों की संपत्ति पर 30वीं कार्रवाई है। पुलिस ने नगर निगम की टीम को सहयोग दिया और कानून व्यवस्था बनाए रखी। पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय सुखदेव सिंह पुत्र दिलबाग सिंह फकीर सिंह कॉलोनी, अन्नगढ़ का निवासी है। वह ई-रिक्शा चालक और दसवीं पास है। आरोपी के खिलाफ छह एफआईआर और तीन निरोधात्मक कार्रवाई दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट के मामले भी शामिल हैं। ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत 1 जनवरी से 25 नवंबर तक जिले में एनडीपीएस एक्ट के 1813 मामले दर्ज कर 2844 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 170.102 किलोग्राम हेरोइन, 12.466 किलोग्राम मेथामफेटामाइन और 98.23 लाख रुपये से अधिक की ड्रग मनी बरामद की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें