फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओरछा में भाजपा की कार्यसमिति की बैठक: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा- रामराज्य की स्थापना भाजपा का लक्ष्य

Sun, 30 Aug 2026 07:31 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़/निवाड़ी

बुंदेलखंड की अयोध्या कही जाने वाली धार्मिक नगरी ओरछा में भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन हो रहा है। रामराजा सरकार की नगरी में आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

बैठक के दौरान भाजपा नेताओं के बयानों में रामराज्य की स्थापना, विकसित भारत और संगठन को मजबूत करने का संकल्प प्रमुखता से नजर आया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भगवान रामराजा सरकार के दरबार में पहुंचने को अपना सौभाग्य बताया।

पत्रकारों से चर्चा में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ओरछा में भगवान श्रीराम केवल आराध्य नहीं, बल्कि राजा के रूप में विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि रामराज्य की स्थापना भाजपा का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध, शक्तिशाली, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेकर पार्टी आगे बढ़ रही है।

शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार द्वारा भी रामराज्य की भावना के अनुरूप कार्य किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि ओरछा में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संगठन और सरकार को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ओरछा की पावन धरती पर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने को अपना सौभाग्य बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि बैठक से प्रदेश संगठन और सरकार के लिए सकारात्मक एवं सार्थक परिणाम सामने आएंगे।

ये भी पढ़ें- चित्रकूट बाढ़: प्रभावित परिवारों से मिले CM मोहन यादव, हरसंभव मदद का भरोसा; मंदाकिनी ने पार किया खतरे का निशान

भगवान रामराजा सरकार की नगरी में हो रही भाजपा की यह बैठक महज संगठनात्मक मंथन तक सीमित नहीं दिखाई दे रही है। नेताओं के बयानों में रामराज्य से लेकर विकसित और आत्मनिर्भर भारत तक का विजन साफ नजर आया। दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में संगठन और सरकार से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन के साथ आगामी रणनीति को लेकर भी दिशा तय किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें