फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरहानपुर: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, इलाज के दौरान मौत, आरोपियों की तलाश में पुलिस

Thu, 08 Oct 2026 08:13 AM IST
बुरहानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

बुरहानपुर शहर के गणपति नाका क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 7 बजे गणपति नाका के पास हमीदपुरा चौराहे पर लोधीपुरा निवासी धनराज तायडे पर 3 से 4 अज्ञात व्यक्तियों ने चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में धनराज गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गणपति नाका पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल धनराज को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा था लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: इंदौर : मंजूरी के लिए भागीरथपुरा की फाइल चार माह तक मेयर और उनकी परिषद के पास धूल खाती रही

पुरानी रंजिश का एंगल
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि वारदात के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह क्या थी और हमले में कौन-कौन लोग शामिल थे, इसका स्पष्ट खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों से महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वारदात से पहले धनराज का किन लोगों से विवाद या रंजिश थी।

आरोपियों को जल्द करेंगे गिरफ्तार
मामले को लेकर CSP विनोद कुशवाह ने कहा कि जिन आरोपियों के नाम सामने आए हैं, उनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। युवक की मौत की खबर सामने आने के बाद परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है। वहीं पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें