फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैतूल: 50 लाख की पेटी चोरों ने कर दी पार! दुर्गा आरती में गया था परिवार, पीछे से बदमाश कर गए हाथ साफ

Mon, 19 Oct 2026 10:44 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

बैतूल जिले मुलताई थाना क्षेत्र के बरखेड़ गांव में धनिया व्यापारी के सूने घर से करीब 50 लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर घर में रखी लोहे की पेटी उठाकर ले गए। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य नवरात्रि के अवसर पर गांव में आयोजित दुर्गा आरती में शामिल होने गए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, धनिया व्यापारी कृष्णा साहू का परिवार सोमवार रात दुर्गा प्रतिमा की आरती में शामिल होने गया था। रात करीब 10 बजे जब परिवार लौटा तो बेडरूम में रखी लोहे की पेटी गायब मिली। परिजनों के मुताबिक, पेटी में धनिया की खरीदी-बिक्री से संबंधित करीब 50 लाख रुपये नकद रखे थे। इसके बाद उन्होंने मुलताई पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें- हेड कांस्टेबल की संपत्ति 64 करोड़ पार, पत्नी के नाम पर खरीदी बेशकीमती जमीनें

मुख्य दरवाजे का ताला सुरक्षित, पीछे का कुंदा खुला मिला
घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पुलिस को घर के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला सही-सलामत मिला, जबकि पीछे के दरवाजे का कुंदा खुला हुआ था। इस स्थिति को देखते हुए पुलिस परिचित व्यक्ति की संलिप्तता की आशंका सहित अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। हालांकि, चोरी में किसी जान-पहचान वाले व्यक्ति का हाथ होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। गांव और मुख्य मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया की गई है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि घर में इतनी बड़ी रकम रखे होने की जानकारी किन लोगों को थी। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी गई रकम और आरोपियों के संबंध में अंतिम स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें